Monday, September 14, 2020

राजेश जोशी : ...जो सच-सच बोलेंगे, मारे जाएँगे....

 मारे जाएँगे 


जो इस पागलपन में शामिल नहीं होंगे 
मारे जाएँगे

कठघरे में खड़े कर दिये जाएँगे, जो विरोध में बोलेंगे
जो सच-सच बोलेंगे, मारे जाएँगे

बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा कि किसी की कमीज़ हो
'उनकी' कमीज़ से ज़्यादा सफ़ेद
कमीज़ पर जिनके दाग़ नहीं होंगे, मारे जाएँगे

धकेल दिए जाएंगे कला की दुनिया से बाहर, जो चारण नहीं 
जो गुन नहीं गाएंगे, मारे जाएँगे

धर्म की ध्‍वजा उठाए जो नहीं जाएँगे जुलूस में
गोलियां भून डालेंगी उन्हें, काफ़िर करार दिये जाएँगे

सबसे बड़ा अपराध है इस समय 
निहत्थे और निरपराधी होना
जो अपराधी नहीं होंगे 
            मारे जाएँगे। 

- राजेश जोशी 
   (सितंबर, 1988)

साभार - राजेश जोशी, प्रतिनिधि कविताएँ, राजकमल प्रकाशन 

Wednesday, April 22, 2020

हे शारदे माँ...


हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ

तू स्वर की देवी, ये संगीत तुझसे
हर शब्द तेरा है, हर गीत तुझसे
हम है अकेले, हम है अधूरे
तेरी शरण हम, हमें प्यार दे माँ

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ

मुनियों ने समझी, गुनियों ने जानी
वेदोंकी भाषा, पुराणों की बानी
हम भी तो समझे, हम भी तो जाने
विद्या का हमको अधिकार दे माँ

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ

तू श्वेतवर्णी, कमल पर विराजे
हाथों में वीणा, मुकुट सर पे साजे
मनसे हमारे मिटाके अँधेरे,
हमको उजालों का संसार दे माँ

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ

Tuesday, February 11, 2020

हबीब जालिब की मशहूर नज़्म...

दीप जिस का महल्लात ही में जले
चंद लोगों की ख़ुशियों को ले कर चले
वो जो साए में हर मस्लहत के पले
ऐसे दस्तूर को सुब्ह-ए-बे-नूर को
मैं नहीं मानता मैं नहीं जानता

मैं भी ख़ाइफ़ नहीं तख़्ता-ए-दार से
मैं भी मंसूर हूँ कह दो अग़्यार से
क्यूँ डराते हो ज़िंदाँ की दीवार से
ज़ुल्म की बात को जहल की रात को
मैं नहीं मानता मैं नहीं जानता 

फूल शाख़ों पे खिलने लगे तुम कहो
जाम रिंदों को मिलने लगे तुम कहो
चाक सीनों के सिलने लगे तुम कहो
इस खुले झूठ को ज़ेहन की लूट को
मैं नहीं मानता मैं नहीं जानता 

जाने क्यूँ तुमने लूटा हमारा सुकूँ
अब न हम पर चलेगा तुम्हारा फ़ुसूँ
चारागर दर्दमंदों के बनते हो क्यूँ
तुम नहीं चारागर कोई माने मगर
मैं नहीं मानता मैं नहीं जानता 

Wednesday, August 21, 2019

अटल...

जिस विपक्ष में रहकर अटल जी संयुक्त राष्ट्र तक गए
मोदी जी आप देश को उस विपक्ष से मुक्त कर दीजिये
आपकी करनी में तो हमें कभी न दिखे वाजपेयी
अटल तो गए अब आडवाणी को भी विदा कर दीजिये




Monday, January 21, 2019

मुसलमाँ और हिन्दू की जान ...


मुसलमाँ और हिन्दू की जान 
कहाँ है मेरा हिन्दोस्तान 
मैं उस को ढूँढ रहा हूँ 

मिरे बचपन का हिन्दोस्तान 
न बंगलादेश न पाकिस्तान 
मिरी आशा मिरा अरमान 
वो पूरा पूरा हिन्दोस्तान 
मैं उस को ढूँढ रहा हूँ 

वो मेरा बचपन वो स्कूल 
वो कच्ची सड़कें उड़ती धूल 
लहकते बाग़ महकते फूल 
वो मेरे खेत मिरे खलियान  
मैं उस को ढूँढ रहा हूँ 

वो उर्दू ग़ज़लें हिन्दी गीत 
कहीं वो प्यार कहीं वो प्रीत 
पहाड़ी झरनों के संगीत 
देहाती लहरा पुर्बी तान
मैं उस को ढूँढ रहा हूँ 

जहाँ के कृष्ण जहाँ के राम 
जहाँ की शाम सलोनी शाम 
जहाँ की सुब्ह बनारस धाम 
जहाँ भगवान करें अश्नान 
मैं उस को ढूँढ रहा हूँ 

जहाँ थे 'तुलसी' और 'कबीर' 
'जायसी' जैसे पीर फ़क़ीर 
जहाँ थे 'मोमिन' 'ग़ालिब' 'मीर' 
जहाँ थे 'रहमन' और 'रसखा़न' 
मैं उस को ढूँढ रहा हूँ 

वो मेरे पुरखों की जागीर 
कराची लाहौर ओ कश्मीर 
वो बिल्कुल शेर की सी तस्वीर 
वो पूरा पूरा हिन्दोस्तान 
मैं उस को ढूँढ रहा हूँ


मुसलमाँ और हिन्दू की जान 
कहाँ है मेरा हिन्दोस्तान
मैं उस को ढूँढ रहा हूँ 

By अजमल सुल्तानपूरी

Monday, April 24, 2017

इधर भी गधे हैं, उधर भी गधे हैं......

इधर भी गधे हैं, उधर भी गधे हैं
जिधर देखता हूं, गधे ही गधे हैं

गधे हँस रहे, आदमी रो रहा है
हिन्दोस्तां में ये क्या हो रहा है

जवानी का आलम गधों के लिये है
ये रसिया, ये बालम गधों के लिये है

ये दिल्ली, ये पालम गधों के लिये है
ये संसार सालम गधों के लिये है

पिलाए जा साकी, पिलाए जा डट के
तू विहस्की के मटके पै मटके पै मटके

मैं दुनियां को अब भूलना चाहता हूं
गधों की तरह झूमना चाहता हूं

घोडों को मिलती नहीं घास देखो
गधे खा रहे हैं च्यवनप्राश देखो

यहाँ आदमी की कहाँ कब बनी है
ये दुनियां गधों के लिये ही बनी है

जो गलियों में डोले वो कच्चा गधा है
जो कोठे पे बोले वो सच्चा गधा है

जो खेतों में दीखे वो फसली गधा है
जो माइक पे चीखे वो असली गधा है

मैं क्या बक गया हूं, ये क्या कह गया हूं
नशे की पिनक में कहां बह गया हूं

मुझे माफ करना मैं भटका हुआ था
वो ठर्रा था, भीतर जो अटका हुआ था

ओम प्रकाश ‘आदित्य’

*****

Saturday, August 2, 2014

हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए...

हो गई है पीर पर्वत सी पिघलनी चाहिए
इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए

आज ये दीवार पर्दों की तरह हिलने लगी
शर्त लेकिन थी कि ये बुनियाद हिलनी चाहिए

हर सड़क पर हर गली में हर नगर हर गाँव में
हाथ लहराते हुए हर लाश चलनी चाहिए

सिर्फ़ हंगामा खड़ा करना मिरा मक़्सद नहीं
मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए

मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही
हो कहीं भी आग लेकिन आग जलनी चाहिए

---------------------- दुष्यंत कुमार 

Thursday, January 2, 2014

तेरे द्वार खड़ा भगवान...


तेरे द्वार खड़ा भगवान,
भगत भर दे रे झोली,
तेरा होगा बड़ा एहसान,
की युग युग तेरी रहेगी शान,
भगत भर दे ........

डोल उठी है सारी धरती देख रे,
डोला गगन है सारा ,
भीख मांगने आया तेरे घर,
जगत का पालनहारा रे,
मैं आज तेरा मेहमान,
कर ले रे मुझ से जरा पहचान,
भगत भर दे .....

आज लुटा दे रे सर्वस अपना,
मान ले रे कहना मेरा ,
मिट जायेगा पल में तेरा,
जनम जनम का फेरा रे ,
तू छोड़ सकल अभिमान,
अमर कर ले रे तू अपना दान,
भगत भर दे......

तेरे द्वार खड़ा भगवान,
भगत भर दे रे झोली,
तेरा होगा बड़ा एहसान,
के युग युग तेरी रहेगी शान,
भगत भर दे .........

Sunday, December 29, 2013

इंसान का इंसान से हो भाईचारा...


http://www.youtube.com/watch?v=entC0cS75J8

http://www.youtube.com/watch?v=TmCFp6MKleE

इंसान का इंसान से हो भाईचारा
यही पैगाम हमारा
यही पैगाम हमारा

नये जगत में हुआ पुराना ऊँच-नीच का किस्सा
सबको मिले मेहनत के मुताबिक अपना-अपना हिस्सा
सबके लिए सुख का बराबर हो बँटवारा
यही पैगाम हमारा
यही पैगाम हमारा

हरेक महल से कहो की झोपड़ियों में दिये जलाये
छोटों और बड़ों में अब कोई फ़र्क नहीं रह जाये
इस धरती पर हो प्यार का घर-घर उजियारा
यही पैगाम हमारा
यही पैगाम हमारा

इंसान का इंसान से हो भाईचारा
यही पैगाम हमारा
यही पैगाम हमारा
 

Sunday, December 26, 2010

हनुमान-कालनेमी संवाद...

राम-सिया-राम सिया-राम सिया-राम
मैं तो राम ही राम पुकारूँ....

कित्थे आवे कितको जावे
बाबा ने सब बेरा रे
जानो हे बड़ी दूर बटेयू
कर ले रैन-बसेरा रे

तु क्यूँ चिंता करता है
करना है सो राम करे
ऎसी भगवान की मरजी है
तु थोड़ा विश्राम करे
राम-लखन के जीवन में कभी
होगा नहीं अंधेरा रे
जानो हे बड़ी दूर बटेयू
कर ले रैन-बसेरा रे

तुझे भूख-प्यास न लागे
मैं ऎसा मंत्र बता दुँगा
तुझे जिस पर्वत पर जाणा
मैं एक पल में पहुँचा दुँगा
स्नान-ध्यान करके तु आजा
तुझे बना लूँ चेला रे
जानो हे बड़ी दूर बटेयू
कर ले रैन-बसेरा रे

https://www.youtube.com/watch?v=GzdyrvDrzs4

श्री राम जय राम जय-जय राम...

श्री राम जय राम जय-जय राम
शेष न कोई आशा हो जब
चारों ओर निराशा हो जब
तब फ़िर बोलो येही नाम
श्री राम जय राम जय-जय राम

जीते-जी तब सबसे नाता
इसके बाद न कोई निभाता
अंत समय में आता काम
श्री राम जय राम जय-जय राम

सार गुरू उपदेश का है ये
जीवन-धन सौमित्र का है ये
रे-मन बन-जा राम गुलाम
श्री राम जय राम जय-जय राम

तेरे सिर पर सीता-राम...

तेरे सिर पर सीता-राम
फ़िकर फ़िर काहे की
तेरे बिगड़े बनेगें काम
फ़िकर फ़िर काहे की

पितु रघुवर श्री जानकी मैया
फ़िर क्यों परेशान हो भैया
तेरे हरेंगें कष्ट तमाम
फ़िकर फ़िर काहे की

जो जन राम-कथा सत-संगी
उनके सहाय श्री बजरंगी
अतुलित-बल के धाम
फ़िकर फ़िर काहे की

अगर प्रभु मनमानी करेंगें
नहीं सरणागत पीर हरेंगें
होगा विरद बदनाम
फ़िकर फ़िर काहे की

अब सौमित्र न आह भरो तुम
नहीं व्यर्थ परवाह करो तुम
रटो राम का नाम
फ़िकर फ़िर काहे की

कृष्ण जिनका नाम है....

कृष्ण जिनका नाम है
गोकुल जिनका धाम है
ऎसे श्री भगवान को
बारंबार प्रणाम है

यशोदा जिनकी मैया है
नंद जी बापैया है
ऎसे श्री गोपाल को
बारंबार प्रणाम है

लूट-लूट दधि माखन खायो
ग्वाल-बाल संग धेनु चरायो
ऎसे लीला-धाम को
बारंबार प्रणाम है

ध्रुपद सुता की लाज बचायो
गजेन्द्र-गज को फ़ंद छुड़ायो
ऎसे किरपा-धाम को
बारंबार प्रणाम है

Thursday, December 31, 2009

कब याद में तेरा साथ नहीं...फ़ैज़ अहमद फ़ैज़



कब याद में तेरा साथ नहीं, कब हाथ में तेरा हाथ नहीं
सद-शुक्र*1 के अपनी रातों में, अब हिज्र*2 की कोई रात नहीं

मैदाने-वफ़ा दरबार नहीं, यां नामो-नसब*3 की पूछ कहाँ
आशिक़ तो किसी का नाम नहीं, कुछ इश्‍क़ किसी की ज़ात नहीं

जिस धज*4 से कोई मक्‍तल*5 में गया, वो शान सलामत रहती है
ये जान तो आनी-जानी है, इस जां की तो कोई बात नहीं

गर बाज़ी इश्‍क़ की बाज़ी है, जो चाहो लगा दो डर कैसा
गर जीत गए तो क्‍या कहना, हारे भी तो बाज़ी मात नहीं

---------------------------------------------
*1 सौ बार शुक्रिया
*2 विरह
*3 नाम और वंश
*4 ठसक
*5 फाँसी या बलि देने की जगह

--------------------------------------------------
http://radiovani.blogspot.com/2009/08/kab-yaad-me-tera-saath-nahin-sung-by.html
-------------------------------------------------

Friday, November 27, 2009

राम सिया राम सिया राम जय जय राम....




हो, मंगल भवन अमंगल हारी
द्रवउ सो दसरथ अजिर बिहारी

राम सिया राम सिया राम जय जय राम - २


हो, होइहै वही जो राम रचि राखा
को करि तरक बढ़ावें साखा

राम सिया राम सिया राम जय जय राम - २


हो, धीरज धरम मित्र अरु नारी
आपद काल परखिये चारी

राम सिया राम सिया राम जय जय राम - २


हो, जेहिकें जेहि पर सत्य सनेहू
सो तेहि मिलइ न कछु सन्देहू

राम सिया राम सिया राम जय जय राम - २


हो, जाकी रही भावना जैसी
प्रभु मूरति देखी  तिन तैसी
राम सिया राम सिया राम जय जय राम - २


हो, रघुकुल रीत सदा चली आई
प्राण जाए पर वचन न जाई
राम सिया राम सिया राम जय जय राम -
२


हो, हरि अनन्त हरिकथा अनन्ता
कहहिं सुनहिं बहुविधि सब संता
राम सिया राम सिया राम जय जय राम
राम सिया राम सिया राम जय जय राम
राम सिया राम सिया राम जय जय राम