Monday, October 14, 2024

जौन एलिया की शायरी.....

उस के पहलू से लग के चलते हैं……

उस के पहलू से लग के चलते हैं

हम कहीं टालने से टलते हैं

 

मैं उसी तरह तो बहलता हूँ

और सब जिस तरह बहलते हैं

 

बंद है मय-कदों के दरवाज़े

हम तो बस यूँही चल निकलते हैं

 

वो है जान अब हर एक महफ़िल की

हम भी अब घर से कम निकलते हैं

 

क्या तकल्लुफ़ करें ये कहने में

जो भी ख़ुश है हम उस से जलते हैं

 

है उसे दूर का सफ़र दर-पेश

हम सँभाले नहीं सँभलते हैं

 

है अजब फ़ैसले का सहरा भी

चल न पड़िए तो पाँव जलते हैं

 

हो रहा हूँ मैं किस तरह बर्बाद

देखने वाले हाथ मलते हैं

 

तुम बनो रंग तुम बनो ख़ुशबू

हम तो अपने सुख़न में ढलते हैं


बे-दिली क्या यूँही दिन गुज़र जाएँगे……

बे-दिली क्या यूँही दिन गुज़र जाएँगे

सिर्फ़ ज़िंदा रहे हम तो मर जाएँगे

 

कितनी दिलकश हो तुम कितना दिल-जू हूँ मैं

क्या सितम है कि हम लोग मर जाएँगे

 

हालत-ए-हाल के सबब हालत-ए-हाल ही गई…….

हालत-ए-हाल के सबब हालत-ए-हाल ही गई

शौक़ में कुछ नहीं गया शौक़ की ज़िंदगी गई

 

तेरा फ़िराक़ जान-ए-जाँ ऐश था क्या मिरे लिए

या'नी तिरे फ़िराक़ में ख़ूब शराब पी गई

 

तेरे विसाल के लिए अपने कमाल के लिए

हालत-ए-दिल कि थी ख़राब और ख़राब की गई

 

उस की उमीद-ए-नाज़ का हम से ये मान था कि आप

उम्र गुज़ार दीजिए उम्र गुज़ार दी गई

 

एक ही हादसा तो है और वो ये कि आज तक

बात नहीं कही गई बात नहीं सुनी गई

 

बा'द भी तेरे जान-ए-जाँ दिल में रहा अजब समाँ

याद रही तिरी यहाँ फिर तिरी याद भी गई

 

उस के बदन को दी नुमूद हम ने सुख़न में और फिर

उस के बदन के वास्ते एक क़बा भी सी गई

 

सेहन-ए-ख़याल-ए-यार में की न बसर शब-ए-फ़िराक़

जब से वो चाँदना गया जब से वो चाँदनी गई

 

चारासाज़ों की चारा-साज़ी से.....

चारासाज़ों की चारा-साज़ी से

दर्द बदनाम तो नहीं होगा

हाँ दवा दो मगर ये बतला दो

मुझ को आराम तो नहीं होगा


शर्म दहशत झिझक परेशानी.....

शर्म दहशत झिझक परेशानी

नाज़ से काम क्यूँ नहीं लेतीं

आप वो जी मगर ये सब क्या है

तुम मिरा नाम क्यूँ नहीं लेतीं


नया इक रिश्ता पैदा क्यूँ करें हम……

नया इक रिश्ता पैदा क्यूँ करें हम

बिछड़ना है तो झगड़ा क्यूँ करें हम

 

ख़मोशी से अदा हो रस्म-ए-दूरी

कोई हंगामा बरपा क्यूँ करें हम

 

ये काफ़ी है कि हम दुश्मन नहीं हैं

वफ़ा-दारी का दावा क्यूँ करें हम

 

वफ़ा इख़्लास क़ुर्बानी मोहब्बत

अब इन लफ़्ज़ों का पीछा क्यूँ करें हम

 

सुना दें इस्मत-ए-मरियम का क़िस्सा

पर अब इस बाब को वा क्यों करें हम

 

ज़ुलेख़ा-ए-अज़ीज़ाँ बात ये है

भला घाटे का सौदा क्यों करें हम

 

हमारी ही तमन्ना क्यूँ करो तुम

तुम्हारी ही तमन्ना क्यूँ करें हम

 

किया था अह्द जब लम्हों में हम ने

तो सारी उम्र ईफ़ा क्यूँ करें हम

 

उठा कर क्यों न फेंकें सारी चीज़ें

फ़क़त कमरों में टहला क्यों करें हम

 

जो इक नस्ल-ए-फ़रोमाया को पहुँचे

वो सरमाया इकट्ठा क्यों करें हम

 

नहीं दुनिया को जब पर्वा हमारी

तो फिर दुनिया की पर्वा क्यूँ करें हम

 

बरहना हैं सर-ए-बाज़ार तो क्या

भला अंधों से पर्दा क्यों करें हम

 

हैं बाशिंदे उसी बस्ती के हम भी

सो ख़ुद पर भी भरोसा क्यों करें हम

 

चबा लें क्यों न ख़ुद ही अपना ढाँचा

तुम्हें रातिब मुहय्या क्यों करें हम

 

पड़ी रहने दो इंसानों की लाशें

ज़मीं का बोझ हल्का क्यों करें हम

 

ये बस्ती है मुसलमानों की बस्ती

यहाँ कार-ए-मसीहा क्यूँ करें हम

 

उम्र गुज़रेगी इम्तिहान में क्या……

उम्र गुज़रेगी इम्तिहान में क्या

दाग़ ही देंगे मुझ को दान में क्या

 

मेरी हर बात बे-असर ही रही

नुक़्स है कुछ मिरे बयान में क्या

 

मुझ को तो कोई टोकता भी नहीं

यही होता है ख़ानदान में क्या

 

अपनी महरूमियाँ छुपाते हैं

हम ग़रीबों की आन-बान में क्या

 

ख़ुद को जाना जुदा ज़माने से

आ गया था मिरे गुमान में क्या

 

शाम ही से दुकान-ए-दीद है बंद

नहीं नुक़सान तक दुकान में क्या

 

ऐ मिरे सुब्ह-ओ-शाम-ए-दिल की शफ़क़

तू नहाती है अब भी बान में क्या

 

बोलते क्यूँ नहीं मिरे हक़ में

आबले पड़ गए ज़बान में क्या

 

ख़ामुशी कह रही है कान में क्या

आ रहा है मिरे गुमान में क्या

 

दिल कि आते हैं जिस को ध्यान बहुत

ख़ुद भी आता है अपने ध्यान में क्या

 

वो मिले तो ये पूछना है मुझे

अब भी हूँ मैं तिरी अमान में क्या

 

यूँ जो तकता है आसमान को तू

कोई रहता है आसमान में क्या

 

है नसीम-ए-बहार गर्द-आलूद

ख़ाक उड़ती है उस मकान में क्या

 

ये मुझे चैन क्यूँ नहीं पड़ता

एक ही शख़्स था जहान में क्या

 

ये ग़म क्या दिल की आदत है, नहीं तो…..

ये ग़म क्या दिल की आदत है, नहीं तो

किसी से कुछ शिकायत है, नहीं तो

 

किसी के बिन किसी की याद के बिन

जिए जाने की हिम्मत है, नहीं तो

 

है वो इक ख़्वाब-ए-बे-ताबीर उस को

भुला देने की नीयत है, नहीं तो

 

किसी सूरत भी दिल लगता नहीं, हाँ

तो कुछ दिन से ये हालत है, नहीं तो

 

तिरे इस हाल पर है सब को हैरत

तुझे भी इस पे हैरत है, नहीं तो

 

हम-आहंगी नहीं दुनिया से तेरी

तुझे इस पर नदामत है, नहीं तो

 

हुआ जो कुछ यही मक़्सूम था क्या

यही सारी हिकायत है, नहीं तो

 

अज़िय्यत-नाक उम्मीदों से तुझ को

अमाँ पाने की हसरत है, नहीं तो

 

तू रहता है ख़याल-ओ-ख़्वाब में गुम

तो इस की वज्ह फ़ुर्सत है, नहीं तो

 

सबब जो इस जुदाई का बना है

वो मुझ से ख़ूबसूरत है, नहीं तो


ख़मोश लब हैं झुकी हैं पलकें....By शबीना अदीब

ख़मोश लब हैं झुकी हैं पलकें दिलों में उल्फ़त नई नई है
अभी तकल्लुफ़ है गुफ़्तुगू में अभी मोहब्बत नई नई है
 
अभी न आएगी नींद तुम को अभी न हम को सुकूँ मिलेगा
अभी तो धड़केगा दिल ज़ियादा अभी ये चाहत नई नई है
 
बहार का आज पहला दिन है चलो चमन में टहल के आएँ
फ़ज़ा में ख़ुशबू नई नई है गुलों में रंगत नई नई है
 
जो ख़ानदानी रईस हैं वो मिज़ाज रखते हैं नर्म अपना
तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई नई है
 
ज़रा सा क़ुदरत ने क्या नवाज़ा कि आ के बैठे हो पहली सफ़ में
अभी से उड़ने लगे हवा में अभी तो शोहरत नई नई है
 
बमों की बरसात हो रही है पुराने जाँबाज़ सो रहे हैं
ग़ुलाम दुनिया को कर रहा है वो जिस की ताक़त नई नई है

Thursday, January 26, 2023

आवारा भीड़ के खतरे

दिशाहीन, बेकार, हताश, नकारवादी, विध्वंसवादी बेकार युवकों की यह भीड़ ख़तरनाक होती है. इसका प्रयोग महत्वाकांक्षी ख़तरनाक विचारधारावाले व्यक्ति और समूह कर सकते हैं. इस भीड़ का उपयोग नेपोलियन, हिटलर और मुसोलिनी ने किया था. यह भीड़ धार्मिक उन्मादियों के पीछे चलने लगती है. यह भीड़ किसी भी ऐसे संगठन के साथ हो सकती है जो उनमें उन्माद और तनाव पैदा कर दे. फिर इस भीड़ से विध्वंसक काम कराए जा सकते हैं. यह भीड़ फासिस्टों का हथियार बन सकती है. हमारे देश में यह भीड़ बढ़ रही है. इसका उपयोग भी हो रहा है. आगे इस भीड़ का उपयोग सारे राष्ट्रीय और मानव मूल्यों के विनाश के लिए, लोकतंत्र के नाश के लिए करवाया जा सकता है.

लेखक: हरिशंकर परसाई 

Saturday, August 20, 2022

फेंक जहां तक भाला जाए...

कब तक बोझ संभाला जाए
द्वंद्व कहां तक पाला जाए
दूध छीन बच्चों के मुख से 
क्यों नागों को पाला जाए
दोनों ओर लिखा हो भारत 
सिक्का वही उछाला जाए
तू भी है राणा का वंशज 
फेंक जहां तक भाला जाए 
इस बिगड़ैल पड़ोसी को तो 
फिर शीशे में ढाला जाए 
तेरे मेरे दिल पर ताला 
राम करें ये ताला जाए 
वाहिद के घर दीप जले तो 
मंदिर तलक उजाला जाए

कब तक बोझ संभाला जाए
युद्ध कहां तक टाला जाए 
तू भी राणा का वंशज 
फेंक जहां तक भाला जाए
By वाहिद अली वाहिद

Sunday, November 14, 2021

ग़ज़ल l Ghazal by Alok Srivastav

जो दिख रहा है सामने वो दृश्य मात्र है,
लिखी रखी है पटकथा, मनुष्य पात्र है.

नए नियम समय के हैं~ असत्य; सत्य है,
भरा पड़ा है छल से जो वही सुपात्र है.

विचारशील मुग्ध हैं ‘कथित प्रसिद्धि’ पर,
विचित्र है समय, विवेक शून्य-मात्र है.

है साम-दाम-दंड-भेद का नया चलन,
कि जो यहाँ सुपात्र है, वही कुपात्र है.

घिरा हुआ है पार्थ-पुत्र चक्रव्यूह में,
असत्य सात और सत्य एक मात्र है.

कहीं कबीर, सूर की, कहीं नज़ीर की,
परम्परा से धन्य ये ग़ज़ल का छात्र है.

Thursday, May 13, 2021

इतनी शक्ति हमें दे न दाता...

इतनी शक्ति हमें दे न दाता
मनका विश्वास कमज़ोर हो ना
हम चलें नेक रास्ते पे हमसे
भूलकर भी कोई भूल हो ना...

दूर अज्ञान के हो अन्धेरे
तू हमें ज्ञान की रौशनी दे
हर बुराई से बचके रहें हम
जितनी भी दे, भली ज़िन्दगी दे
बैर हो ना किसीका किसीसे
भावना मन में बदले की हो ना...
हम चले...

हम न सोचें हमें क्या मिला है
हम ये सोचें किया क्या है अर्पण
फूल खुशियों के बाटें सभी को
सबका जीवन ही बन जाये मधुबन
अपनी करुणा को जल तू बहा के
करदे पावन हर इक मन का कोना...
हम चले...

हर तरफ़ ज़ुल्म है बेबसी है
सहमा-सहमा-सा हर आदमी है
पाप का बोझ बढ़ता ही जाये
जाने कैसे ये धरती थमी है
बोझ ममता से तू ये उठा ले
तेरी रचना का ही अन्त होना...
हम चले...

हम अन्धेरे में हैं रौशनी दे,
खो ना दे खुद को ही दुश्मनी से,
हम सज़ा पाये अपने किये की,
मौत भी हो तो सह ले खुशी से,
कल जो गुज़रा है फिरसे ना गुज़रे,
आनेवाला वो कल ऐसा हो ना...
हम चले नेक रास्ते पे हमसे,
भुलकर भी कोई भूल हो ना...

इतनी शक्ति हमें दे ना दाता,
मनका विश्वास कमज़ोर हो ना...

Tuesday, December 15, 2020

मुनव्वर राणा की शायरी....

किसी को हिस्से मै घर मिला किसी के हिस्से दुकाँ आई 
मैं घर मे सब से छोटा था मेरे हिस्से मै माँ आई 
 ----------------------------------
ऐ अँधेरे! देख ले मुँह तेरा काला हो गया 
माँ ने आँख खोल दीं घर मै उजाला हो गया 
----------------------------------- 
ये हम भी जानते हैं ओढ़ने मै लुत्फ़ आता है 
मगर सुनते हैं चादर रेशमी अच्छी नहीं होती 
 
माँ के आगे यूँ कभी खुल कर नहीं रोना 
जहाँ बुनियाद हो इतनी नमी अच्छी नहीं होती 
----------------------------------- 
इश्क है तो इश्क का इजहार होना चािहये  
आपको चेहरे से भी बीमार होना चािहये 
 
अपनी यादों से कहो एक दिन की छुट्टी दें मुझे 
इश्क के हिस्से मै भी इतवार होना चािहए 
------------------------------------
हमारे कुछ गुनाहों की सज़ा भी साथ चलती है 
हम अब तन्हा नहीं चलते दवा भी साथ चलती है 
 
अभी जिन्दा है माँ मेरी मुझे कु छ भी नहीं होगा 
मै जब घर से निकलता हूँ दुआ भी साथ चलती है
-------------------------------------- 
बुलन्दी देर तक किस शख्स के हिस्से मै रहती है
बहुत ऊँची इमारत हर घड़ी ख़तरे मे रहती है 

यह ऐसा कर्ज़ है जो मैं अदा कर ही नहीं सकता 
मैं जब तक घर न लौटूँ मेरी माँ सजदे मे रहती है 
----------------------------------------- 
बहुत पानी बरसता है तो मिट्टी बैठ जाती है 
न रोया कर बहुत रोने से छाती बैठ जाती है 
 
बड़े-बूढे कुएँ मे नेकियाँ क्यों फेंक आते हैं 
कुएँ मै छुपके आख़िर क्यों ये नेकी बैठ जाती है 
 
सियासत नफ़रतों का ज़ख्म  भरने ही नहीं देती 
जहाँ भरने पे आता है तो मक्खी बैठ जाती है 
--------------------------------

राहत इन्दौरी की शायरी….

उँगलियाँ यूँ न सब पर उठाया करो
खर्च करने से पहले कमाया करो

ज़िन्दगी क्या है खुद ही समझ जाओगे
बारिशों में पतंगें उड़ाया करो
-----------------
अंदर का ज़हर चूम लिया धुल के आ गए
कितने शरीफ लोग थे सब खुल के आ गये
 
सूरज से जंग जीतने निकले थे बेवकूफ
सारे सिपाही मोम के थे घुल के आ गये 
-----------------
उसने जिस ताक पे कुछ टूटे दीये रखें हैं 
चॉद तारों को भी ले जाकर वहीं पर र दो 
 
अब कहां ढूंढने जाओगे हमारे क़ातिल 
आप तो क़त्ल का इल्जाम हमीं पर रख दो 
-------------------
बुलाती है मगर जाने का नहीं
ये दुनिया है इधर जाने का नहीं

मेरे बेटे किसी से इश्क़ कर
मगर हद से गुज़र जाने का नहीं

सितारे नोच कर ले जाऊंगा
मैं खाली हाथ घर जाने का नहीं
------------------
अफवाह थी की मेरी तबियत ख़राब हैं
लोगो ने पूछ पूछ के बीमार कर दिया

दो गज सही ये मेरी मिलकियत तो हैं
ऐ मौत तूने मुझको ज़मीदार कर दिया
--------------

झूठों ने झूठों से कहा है कि सच बोलो

सरकारी एलान हुआ है कि सच बोलो


घर के अंदर झूठों की एक मंडी है

दरवाजे पर लिखा हुआ है सच बोलो


गंगा मैया , डूबने वाले अपने थे 

नाव में किसने छेद किया , सच बोलो

---------------------------------------------

बशीर बद्र की शायरी..

मोहब्बतों मै दिखाबे की दोस्ती न मिला 
अगर गले नहीं मिलता तो हाथ भी न मिला 
----------
परखना मत परखने मै कोई अपना नहीं रहता 
किसी भी आईने मै देर तक चेहरा नहीं रहता 

बड़े लोगों से मिलने मै हमेशा फासला रखना 
जहाँ दरिया समन्दर से मिला दरिया नहीं रहता
 
तुम्हारा शहर तो बिल्कुल नए अन्दाज़ वाला है
हमारे शहर में भी अब कोई हम सा नहीं रहता
-----------
कोई हाथ भी न मिलाएगा जो गले मिलोगे तपाक से 
ये नए मिज़ाज का शहर है जरा फासले से मिला करो 
-----------
लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने मै 
तुम तरस नहीं खाते बस्तियाँ जलाने मै

फ़ाख़्ता की मजबूरी ये भी कह नहीं सकती
कौन साँप रखता है उस के आशियाने में

हर धड़कते पत्थर को लोग दिल समझते हैं 
उम्रे बीत जाती हैं दिल को दिल बनाने मै 
----------
बाहर न आओ घर मै रहो तुम नशे मे हो 
सो जाओ दिन को रात करो तुम नशे में हो 

बेहद शरीफ लोगों से कुछ फासला रखो 
पी लो मगर कभी न कहो तुम नशे में हो 

कागज़ का ये लिवाज़ चिरागों के शहर में 
जाना सॅभल सॅभल के चलो तुम नशे में हो 

मासूम तितलियों को मसलने का शौक है 
तौबा करो खुदा से डरो तुम नशे में हो 
----------
सर झुकाओगे तो पत्थर देवता हो जाएगा
इतना मत चाहो उसे वो बेवफ़ा हो जाएगा

हम भी दरिया हैं हमें अपना हुनर मालूम है
जिस तरफ़ भी चल पड़ेंगे रास्ता हो जाएगा

कितनी सच्चाई से मुझ से ज़िंदगी ने कह दिया
तू नहीं मेरा तो कोई दूसरा हो जाएगा

मैं ख़ुदा का नाम ले कर पी रहा हूँ दोस्तो
ज़हर भी इस में अगर होगा दवा हो जाएगा

सब उसी के हैं हवा ख़ुशबू ज़मीन ओ आसमाँ
मैं जहाँ भी जाऊँगा उस को पता हो जाएगा
-----------

Sunday, December 13, 2020

सफ़र में धूप तो होगी.....निदा फ़ाजली

सफ़र में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो
सभी हैं भीड़ में तुम भी निकल सको तो चलो
किसी के वास्ते राहें कहाँ बदलती हैं
तुम अपने आप को ख़ुद ही बदल सको तो चलो
यहाँ किसी को कोई रास्ता नहीं देता
मुझे गिराके अगर तुम सम्भल सको तो चलो
यही है ज़िन्दगी कुछ ख़्वाब चन्द उम्मीदें
इन्हीं खिलौनों से तुम भी बहल सको तो चलो

Monday, September 14, 2020

राजेश जोशी : ...जो सच-सच बोलेंगे, मारे जाएँगे....

 मारे जाएँगे 


जो इस पागलपन में शामिल नहीं होंगे 
मारे जाएँगे

कठघरे में खड़े कर दिये जाएँगे, जो विरोध में बोलेंगे
जो सच-सच बोलेंगे, मारे जाएँगे

बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा कि किसी की कमीज़ हो
'उनकी' कमीज़ से ज़्यादा सफ़ेद
कमीज़ पर जिनके दाग़ नहीं होंगे, मारे जाएँगे

धकेल दिए जाएंगे कला की दुनिया से बाहर, जो चारण नहीं 
जो गुन नहीं गाएंगे, मारे जाएँगे

धर्म की ध्‍वजा उठाए जो नहीं जाएँगे जुलूस में
गोलियां भून डालेंगी उन्हें, काफ़िर करार दिये जाएँगे

सबसे बड़ा अपराध है इस समय 
निहत्थे और निरपराधी होना
जो अपराधी नहीं होंगे 
            मारे जाएँगे। 

- राजेश जोशी 
   (सितंबर, 1988)

साभार - राजेश जोशी, प्रतिनिधि कविताएँ, राजकमल प्रकाशन