कृष्ण जिनका नाम है
गोकुल जिनका धाम है
ऎसे श्री भगवान को
बारंबार प्रणाम है
यशोदा जिनकी मैया है
नंद जी बापैया है
ऎसे श्री गोपाल को
बारंबार प्रणाम है
लूट-लूट दधि माखन खायो
ग्वाल-बाल संग धेनु चरायो
ऎसे लीला-धाम को
बारंबार प्रणाम है
ध्रुपद सुता की लाज बचायो
गजेन्द्र-गज को फ़ंद छुड़ायो
ऎसे किरपा-धाम को
बारंबार प्रणाम है
Sunday, December 26, 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




0 comments:
Post a Comment